सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट को लेकर कई सारी झूठी खबरे देखने को मिल रही है, जिससे छात्रों को रिजल्ट की लेटैस्ट खबरों की जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योकि इस लेख में CBSE board 10th 12th Result 2025 के बारें में बताया गया है।
CBSE 10th 12th Result 2025 कब आएगा
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में इस वर्ष 42 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है, जिन्हे रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार है, तो छात्रों की जानकारी के लिए बता दे की अभी तक बोर्ड के द्वारा CBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है, की CBSE Board Result 2025 को 15 मई 2025 से पहले घोषित कर दिया जाएगा, CBSE Board Result 2025 को 10 मई से 15 मई 2025 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है, यह सिर्फ अनुमानित तौर पर बताया गया है।
10वीं 12वीं रिजल्ट को बोर्ड के द्वारा एक ही दिन जारी किया जाएगा, जो की CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले घोषणा करेगा, की CBSE 10th 12th Result 2025 इस दिन इतने बजे जारी किया जाएगा, जिसके बाद ही बोर्ड के द्वारा निर्धारित समय पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
How To Check CBSE Board 10th 12th Result 2025
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते है।
- सबसे पहले CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज में दिये गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
- अपनी कक्षा का चयन करना है, जिस कक्षा का रिजल्ट आप चेक करना चाहते है।
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- छात्र को शांति से अपने रिजल्ट की जांच करना है।
- और डाउनलोड बटन पर क्लिक करके रिजल्ट को डाउनलोड कर लेना है।
CBSE Result 2025 Name Wise कैसे चेक करें
यदि कोई छात्र अपने रोल नंबर भूल जाता है, तो परेशान नहीं होना है, नाम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने हेतु थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे कि indiaresult.com पर जाना है, होम पेज में राज्य का चयन करना है, अब छात्र जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना चाहता है, उस पर क्लिक करना है, आगे अपना नाम और पापा का नाम दर्ज करना है, जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है, अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इस तरह छात्र अपने नाम से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते है।