राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था, इस परीक्षा मे लाखों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिन्हे अब अपने रिजल्ट का इंतजार है, की RBSE 10th Result कब आएगा? तो आइये जानते है, रिजल्ट कब आएगा? कैसे चेक कर सकते है?
Rajasthan 10th Board Result 2025
इस बार 2025 मे 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख 62 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से लगभग 10 लाख 39 हजार के करीब छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुए थे, इन सभी छात्र-छात्राओं और इनके अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार है, जो की इस मई 2025 में पूरा हो जाएगा।
10वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
जो भी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, उन सभी का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है, सूत्रों के अनुसार RBSE 10th Result 2025 को 30 मई 2025 तक जारी करने की संभावना है, यदि रिजल्ट को 30 मई 2025 तक जारी नहीं किया जाएगा, तो रिजल्ट को जून 2025 के पहले सप्ताह में अवश्य जारी कर दिया जाएगा।
सभी छात्र-छात्रों की जानकारी के लिए बता दे की आरबीएसई बोर्ड के द्वारा अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, रिजल्ट घोषित होने से 1दिन पूर्व बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित होने की जानकारी दी जाएगी।
RBSE Board 10th Result 2025 चेक प्रक्रिया
आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर से नीचे बताई गई प्रक्रिया के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- सर्वप्रथम छात्र को RBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज में 10th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब रोल नंबर और पूछी गई जानकारी दर्ज करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट मे सबसे पहले अपना नाम, माता-पिता का नाम और स्कूल का नाम देखना है।
- अब अपना रिजल्ट चेक कर लेना है।
10th Result 2025 Name Wise Check
यदि आप अपने रोल नंबर भूल जाते है, तो अपना रिजल्ट अपने नाम से भी चेक कर सकते है, जिसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले ndiaresults.com पर जाना है।
- होम पेज में अपने राज्य का चयन करना है।
- अब अपनी कक्षा का चयन करना है, जैसे 10th Class Result 2025
- इसके बाद नाम के सेक्शन मे अपना नाम और पूछी गई जानकारी दर्ज करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इस तरह छात्र अपना रिजल्ट अपने नाम से भी चेक कर सकते है।
यह भी पढ़ें:-
- RBSE 5th Result 2025, अभी-अभी हो गया जारी, यहां देखें
- RBSE 8th Result 2025, इस दिन हो सकता है, जारी
- Rajasthan 10th Board Result 2025, देखें बड़ा अपडेट
Important Link
RBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए | indiasuvidha.in |